अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य स्थित माता जी का नाले के समीप गत रात्रि वन्दे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक नव युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त शुक्रवार को थानाराजाजी निवासी दीपांशु वर्मा (18) के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मृतक के पिता भगवान सहाय वर्मा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनका लड़का दीपांशु राजगढ़ बाजार में सामान लाने की कहकर आया था। जो देर रात तक घर नही लौटा। तब उन्हें सूचना मिली कि उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।



