नेल्लोर। आंध्र प्रदेश के संगम मंडल के दुव्वुरु गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
इंस्पेक्टर श्रीनिवास रेड्डी ने सोमवार को मीडिया को बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक मधुसूदन राव, उनकी पत्नी रत्नावली और बेटे साई सुकृत के शव उनके घर में पंखे से लटके मिले। घर से मधुसूदन राव का लिखा एक सुसाइड नोट और संपत्ति की वसीयत बरामद हुई है, लेकिन परिवार के तीनों सदस्यों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए पाए गए थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मधुसूदन राव तीन वर्ष पहले शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे और उनका बेटा साई सुकृत बी टेक करने के बाद तिरुपति में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी सामान्य अस्पताल (जीजीएच) भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



