नसीराबाद। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देरांठू (नसीराबाद-अजमेर) में पंचायत स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस योग दिवस पर शारीरिक शिक्षक बाबूलाल जाट ने पधारे हुए सभी जनप्रतिनिधियों, स्टॉफ, विद्यार्थियों तथा ग्राम वासियों को योग करवाकर योग की महत्ता बताई।
इस अवसर पर सूर्य नमस्कार, कपालभांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी,ताडासन तथा अन्य योगासन किए।
योग दिवस पर सहकारी समिति अध्यक्ष दिनेश चौधरी, एसएमसी अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, आनंदी लाल वैष्णव, एलएनएम इंद्र पाल कौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे। पीईईओ नवीन सागर सोनी ने योग दिवस के अवसर पर पहला सुख निरोगी काया के महत्व को बताते हुए रोज योग करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा योग भी ओर वोट भी थीम पर मतदाता जागरूकता अभियान के संदर्भ में ईएलसी प्रभारी मोतीलाल ने मतदाता जागरूकता पर विशेष चर्चा की। मैं भारत हूं गीत सभी को सुनाया तथा मतदाता शपथ दिलाई गई।
योग दिवस और मतदाता जागरूकता अभियान में विद्यालय परिवार से सुषमा सोनी, सीमा जयंत, ऋतु देतवाल, अंजना शर्मा, नेहा, अशोक कुमार मोहम्मद इरफान बाबूलाल जाट, ताराचंद माली, शाहबुद्दीन, मनोज शर्मा, सोनू छिपा, सोनिया मित्तल, रविकुमार, शंकर जाट अन्य सभी उपस्थित रहे।



