सहारनपुर। सहारनपुर मंडल के शामली कस्बे के प्रमुख मेडिकल व्यवसायी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है। इससे उनके परिजन खासे खुश हैं।
पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक के छह जून को दर्ज कराई प्राथमिकी की जांच कर रही है।देवराज मलिक ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि शामली के काजीवाड़ा निवासी जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने संपत्ति के लालच में अपने प्रेम जाल में फंसाकर फर्जी निकाहनामा बनाकर धर्म परिवर्तन कराया था।
अब बदले हालात में आयुष मलिक ने अपने परिजनों के साथ घर पर बाकायदा सनातनी तौर तरीकों से पूजापाठ किया और अपने परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लिया। धर्मांतरण का यह मामला पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी चर्चाओं में था। आयुष मलिक के इस्लाम धर्म अपनाने के मुद्दे को स्वामी यशवीर महाराज ने जोरशोर के साथ उठाया था।



