देहरादून में एयर इंडिया में नौकरी दिलाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 11 अरेस्ट

0

मुंबई। मुंबई पुलिस ने देहरादून में एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए एक लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन और पूरे कॉल सेंटर के सेटअप को जब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने इस साल 27 फरवरी को स्थानीय मानखुर्द थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि एयर इंडिया मुंबई में नौकरी दिलाने का वादा करके उससे 2.68 लाख रुपए की ठगी की गई। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

तकनीकी सबूतों से जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से यह फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। देहरादून में उस जगह पर एक विशेष टीम भेजी गई और वहां छापा मारकर सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।