ओप्पो इंडिया ने अपने स्मार्टफोन की रेनो 1616 सीरीज लॉन्च की

0

जयपुर। ओप्पो इंडिया ने बुधवार को अपनी रेनो 1616 सीरीज (स्मार्टफोन) लॉन्च की। इस सीरीज में भारत के पहले होलोवर्स थ्री डी डिजाइन, 50 एमपी के मेन और 3.5एक्स टेलीफोटो लेंस वाले एआई पोर्ट्रेट कैमरा, नैचुरल टोन इमेजिंग और ऑल-फोकल-लेंथ के साथ दो स्मार्टफोन रेनो 1616 और रेनो 1616 सी पेश किए गए हैं।

इस अवसर पर ओप्पो इंडिया के हेड (पीआर एंड कम्युनिकेशंस) गोल्डी पटनायक ने मीडिया को बताया कि रेनो 1616 सीरीज केवल एक कम्युनिकेशन डिवाईस नहीं, बल्कि कैमरा और क्रिएटिव स्टूडियो के साथ प्रोडक्टिविटी कंपेनियन और पर्सनल असिस्टेंट भी है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन केवल एक डिवाइस नहीं है, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी दिखाने और कहानियों एवं व्यक्तित्व को कैप्चर करने के लिए हमेशा उनके साथ रहने वाला कंपेनियन भी है।

उन्होंने बताया कि रेनो 1616 सीरीज के साथ भारत में पहला होलोवर्स थ्री डी डिजाईन पेश किया गया है। इसमें ऑल-न्यू थ्रीडी पॉप प्लैनेट डिजाईन है जो केवल स्टैरी व्हाईट वैरिएंट में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन वन-पीस कोल्ड-स्कल्पटेड डिजाईन से बनाए गए हैं। रेनो 1616 और रेनो 1616सी स्टैरी व्हाईट, ट्वाईलाईट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे।