श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के भागसर गांव में रविवार देर रात एक मजदूर युवक ने झगड़ा हो जाने पर दूसरे युवक की गर्दन काट कर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार का बताया कि मृतक की पहचान रमेश सोनी (37) निवासी भागसर के रूप में हुई है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी मनफूल और रमेश सोनी रात करीब 10 बजे ढाणी में शराब पी रहे थे कि उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नशे में मनफूल ने दो वार रमेश सोनी के चेहरे और गर्दन पर कर दिए। इससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।



