अलवर : सस्ती दर में भूखंंड देने का झांसा देकर 12 लाख 75 हजार रुपए की ठगी

0

अलवर। राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अच्छे स्थान और बेहद सस्ती कीमत पर भूखंड देने का झांसा देकर 12 लाख 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे अच्छे स्थान पर सस्ती दर में भूखंड दिलाने का लालच दिया। इसके बाद आरोपी ने भूखंड का मालिक खुद को बताते हुए खरीद-बिक्री का सौदा किया और परिवादी से 12 लाख 75 हजार रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद धोखाधड़ी सामने आई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवीन सैनी (37) निवासी दीप कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, जिला रोहतक (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को अच्छी स्थान पर सस्ती कीमत में भूखंड दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करते थे।