चित्तौड़गढ़ : क्लीनिक से शिशु चुराने के आरोप में महिला अरेस्ट

0

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को एक निजी क्लीनिक से नौ महीने का शिशु चुराकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एक महिला अपनी तबीयत खराब होने पर बड़ीसादड़ी कस्बे के एक निजी क्लीनिक पर आई। जब उसकी नौ महीने की बेटी उससे कुछ दूर थी तो एक अज्ञात महिला उसे और साथ रखे फोन को चुराकर ले गई।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में एक दल ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद ललीता मीणा नाम की महिला को हिरासत में लिया गया।

जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बच्ची एवं मोबाइल चुराना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बच्ची को ढिकडीयाखेडी से आधा किलोमीटर दूर आरोपी महिला के पिता के मूंगफली के खेत से बरामद कर लिया।