अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की अतिरिक्त मुख्य सचिव से वार्ता सम्पन्न

0

जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से वार्ता की।

महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया कि वार्ता के दौरान शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर समानुपात में शिक्षकों की नियुक्ति करने, 33000 संविदा शिक्षको को प्रबोधकों की भांति नियमित किए जाने, टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत तृतीय श्रेणी व द्वितीय श्रेणी शिक्षकों का समायोजन नॉन टीएसपी क्षेत्र में व नॉन टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को गृह जिलों में स्थानांतरित करने, शिक्षक कल्याण बोर्ड के गठन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने, 31 दिसंबर के पश्चात नियुक्त शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश सहित प्रथम नियुक्ति तिथि से न्यायालय के निर्णयानुसार समस्त परिलाभ दिए जाने, वेतन व्यवस्था वाले शिक्षकों को शहरी मकान किराया व भत्ता देने में वसूली रोकने के आदेश करने, सेवारत शिक्षकों द्वारा B.Ed. के दौरान इंटर्नशिप समय का पूर्ण वेतन देने व वसूली के आदेश वापस लिए जाने, शिक्षको से विभिन्न वसूलियों को रोके जाने, पे-प्रोटेक्शन दिए जाने आदि विषयों पर चर्चा हुई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इन मांगों पर विचार करने लिए जाने पर सहमति जताई। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, महामंत्री महेंद्र लखारा, अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिन्दल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सम्मिलित थे।