बाराबंकी में कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

0

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रविवार को कार में आग लग जाने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे से बरियारपुर गांव जाने वाली सड़क पर हुई।

उन्होंने बताया कि राज नारायण (43) आज सुबह अपनी कार से मां से मिलने गांव बरियारपुर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और वह कार के अंदर ही जिंदा जल गया।

आग की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और कार की जांच की। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राज नारायण के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।