कॉकरोच जनता पार्टी ने संगठन में की नई नियुक्तियां

1

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने संगठनात्मक ढांचे के विस्तार के तहत विभिन्न पदों और जोनल समन्वय समितियों के लिए नए सदस्यों की घोषणा की है।

पार्टी ने बताया कि देशभर में चलाए जा रहे स्कूल ठीक करो अभियान के बीच संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी अगले महीने नई दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च की भी तैयारी कर रही है। सीजेपी का आरोप है कि सरकार ने 25 जुलाई को किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया है।

सीजेपी ने इससे पहले इस महीने 14 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की थी। इसमें अभिजीत दिपके को राष्ट्रीय संयोजक, सौरव दास और आशुतोष राणा को सह-संयोजक तथा आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया था।

मंगलवार को घोषित नियुक्तियों के तहत रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश और अनम उज्जमा को संगठन का संयुक्त सचिव बनाया गया है। सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने उत्तर क्षेत्र की समन्वय समिति में आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विशेष कर्णवाल, उज्ज्वल पांडेय, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अरशदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, मेहविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेड़ा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम झाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और अधिवक्ता आरुषि घई को शामिल किया है।

पूर्वी क्षेत्र की समन्वय समिति में शेख मारूफ उद्दीन, दीदिप्या गांगुली, शेख अब्दुल हफीज, प्रकृति साहू, राकेश रंजन सामल, स्वप्निल मिश्रा, आशुतोष रंजन, खुशबू वहाब चौधरी, मयंक पांडेय, सतीश यादव, असलम खान, रसिका खरे, सचिन भारवाल, कृतिका कश्यप, मोहन यादव और रमन दीप को जिम्मेदारी दी गयी है।

पश्चिमी क्षेत्र की समन्वय समिति में डॉ. नितिन दिघे, अधिवक्ता जयसिंह शेरे, दुर्गेश कुहिके, नीलाक्षी वानखेड़े, सरोश शेख, आशुतोष शर्मा, रोहित पटेल, अनिकेत शिवहरे, राम पटेल, वेद त्रिवेदी और प्रितेश चावड़ा को शामिल किया गया है। सीजेपी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि वह देशभर में एक मजबूत और अधिक सक्रिय संगठन तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।