उदयपुर के पुनावली गांव में दम्पती की हत्या के 5 आरोपी अरेस्ट

0

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के पुनावली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ अमृता दुहन ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने लूट की नीयत से बुजुर्ग दंपती की हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों कुशल पालीवाल, विकास खरोड़, दिलीप चौधरी, चंदन यादव और जीवन पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात का सूत्रधार मृतक दंपती का पड़ोसी कुशल पालिवाल है। वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक लहरी लाल के भाई 12 अगस्त को शिकायत दर्ज करायी थी कि आठ अगस्त से उनके बड़े भाई लहरीलाल (70) और उनकी पत्नी राधाबाई (65) के घर से लापता हैं। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव उन्हीं के घर में संदूक में बरामद किए। डाॅ दुहन ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दम्पती की हत्या लूट के लिए की गई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।