भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में जयचौली गांव में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर मचाए तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस हमले में पीड़िता रेनू चौधरी सहित परिवार के गुड्डन, रचना, सपना, ललितेश और मयंक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ितों ने आज दर्ज कराई प्राथमिकी में पड़ोसी सिकंदर, अवनीश, इंदर और अंगद पर अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे और सरिये लेकर पीड़िता के घर में घुस करके हमला करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।



