अलवर में पुराने सिक्के-नोट महंगे दामों में खरीदने का झांसा देकर ठगने वाला आरोपी अरेस्ट

0

अलवर। राजस्थान में अलवर के नौगावां थाना क्षेत्र में एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान साहिद (19) के रूप में हुई है।

वह सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर पुराने सिक्के और नोट महंगे दामों में खरीदने का लालच देने वाले फर्जी वीडियो और विज्ञापन पोस्ट करता था। इसके बाद अनजान लोगों को अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल और तकनीकी साधनों की मदद से पाटनभान जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर साहिद को पकड़ा। आरंभिक पूछताछ में उसने उसने राजस्थान में कई लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाकर उनसे रुपये ऐंठे हैं।