बीकानेर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत

0

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे स्वरूपदेसर गांव के चंदाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग मोटर साइकिल से बीकानेर शहर से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब एक बजे पलाना और उदयरामसर के बीच जोधपुर राजमार्ग से वे गुजर रहे थे कि अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों रिश्ते में भाई थे।

पुलिस ने बताया कि किसी राहगीर ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पीबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।