भरतपुर : पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

0

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र में मंगलवार को पिकअप की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखन और नेत्रपाल शाम को रुदावल से अपने गांव मिर्जापुर जा रहे थे कि कोट गांव के पास पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को बयाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने लखन को मृत घोषित कर दिया, जबकि नेत्रपाल उपचाररत है। पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवाकर दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है।