अजमेर। गुरु पन्ना जयंती के अवसर पर लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से शास्त्री नगर स्थित दृष्टिबाधित बालिकाओं के आवासीय विद्यालय लाड़ली घर में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान यहां रहने वाली 40 दिव्यांग बालिकाओं के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई।
क्लब सचिव लायन अनिल चोरड़िया ने बताया कि सेवा कार्य में क्लब के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदम चंद जैन, मनभर कंवर और सरदारमल डोसी का विशेष सहयोग रहा। सभी बालिकाओं को आत्मीयता और सम्मान के साथ भोजन कराया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने सेवा सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक माध्यम है। कार्यक्रम संयोजक लायन सत्येंद्र जैन के संयोजन में बालिकाओं की कुशल-क्षेम पूछी गई और उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया गया।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम में मनभर कंवर डोसी, सरदारमल डोसी, लायन पदम चंद जैन, मधु जैन और लायन सत्येंद्र जैन ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में लाड़ली घर के संस्थापक राष्ट्रीय संत कृष्णानंदजी महाराज ने सेवा सहयोगियों को आशीर्वचन प्रदान किए। उन्होंने बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ किए गए इस कार्य की सराहना की।



