अजमेर। जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधानों के आगामी आम चुनाव में आरक्षण के लिए लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला तथा सामान्य वर्ग महिला के लिए वार्डों का निर्धारण बुधवार 23 सितम्बर को दोपहर 3 बजे जवाहर रगंमचं, अजमेर में किया जाएगा। यह जानकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने दी।
नवसृजित पंचायत समिति बडल्या के सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों के लिए लॉटरी 24 सितम्बर को
पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत नवसृजित पंचायत समिति बडल्या के सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों का आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन गुरूवार 24 सितम्बर को सुबह 10 बजे नए कलेक्ट्रेट भवन सभागार में किया जाएगा। यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी पदमा देवी ने दी।



