अजमेर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए मतगणना शुक्रवार 20 नवम्बर को की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत अजमेर जिले में पंचायत समिति एवं जिला परिषद के वार्ड सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, माखुपुरा अजमेर में सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होगी। इसमें सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रारंभ होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समितिवार स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष निर्धारित किए गए हैं। जिला परिषद सदस्यों के लिए डाक मतपत्रों की गणना मैन ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या एम-18 में 3 गणना टेबलों पर होगी। पंचायत समिति सदस्यों के लिए डाक मत पत्रों की गणना संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनके मतगणना कक्ष में की जाएगी। पंचायत समिति सरवाड़ में कुल 84 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रोनिक्स ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या ईएल-03 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 15 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 12, 13, 15 एवं 19 शामिल हैं। मतगणना 7 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति केकड़ी में कुल 83 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रोनिक्स ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या ईएल-09 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 15 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 12, 14, 15 एवं 18 शामिल हैं। मतगणना 7 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सावर में कुल 68 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रोनिक्स ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या ईएल-13 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 15 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 15, 16 एवं 17 शामिल हैं। मतगणना 5 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति पीसांगन में कुल 105 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रोनिक्स ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या ईएल-08 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 17 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 2, 3, 6 एवं 7 शामिल हैं। मतगणना 8 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति श्रीनगर में कुल 116 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष सिविल ब्लॉक पर कमरा संख्या सी-06 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 19 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 7, 8, 24 एवं 25 शामिल हैं। मतगणना 10 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में कुल 114 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या एम-21 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 19 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 1, 2, 4, 5, 28 एवं 33 शामिल हैं। मतगणना 9 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बडल्या में कुल 87 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक प्रथम तल पर कमरा संख्या एम-32 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 17 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 4, 5, 26, 27 एवं 28 शामिल हैं। मतगणना 7 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सिलोरा में कुल 154 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष सिविल ब्लॉक पर कमरा संख्या सी-15 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 27 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 23, 29, 30, 31, 32 एवं 33 शामिल हैं। मतगणना 11 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अरांई में कुल 86 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक प्रथम तल पर कमरा संख्या एम-37 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 17 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 20, 21, 22 एवं 23 शामिल हैं। मतगणना 7 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति भिनाय में कुल 116 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या एम-25 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 19 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 9, 10 एवं 11 शामिल हैं। मतगणना 9 गणना टेबलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों एवं अन्य के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था प्रवेश द्वार संख्या एक (ब्रिज के पास) से की जाएगी। उम्मीदवार एवं उनके अभिकर्ताओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था प्रवेश द्वार राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मल्टीपोस्ट मल्टीवोट (एमपीएमवी) ईवीएम में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य अर्थात् दोनों पदों के लिए परिणाम एक ही नियंत्रक यूनिट में प्रदर्शित होगा। ईवीएम के उपयोग के संबंध में आयोग के जारी निर्देशों के अनुसार पहले पद पर जिला परिषद एवं द्वितीय पद पर पंचायत समिति सदस्य के लिए ईवीएम को सेट करना है। अतः परिणामों के प्रदर्शन के समय पहले जिला परिषद का परिणाम प्रदर्शित होगा। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य का परिणाम प्रदर्शित होगा।
मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
पंचायतीराज संस्थाओं के मतगणना के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए है। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के मतों की गणना शुक्रवार 20 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा अजमेर में होगी। इसके लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है। ये अधिकारी जिला परिषद सदस्यों की मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना रिटर्निंग अधिकारी के रूप में करेंगे।
उन्होंने बताया कि सरवाड़, केकड़ी, सावर एवं अरांई के उपखण्ड अधिकारी संबंधित पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के रिटर्निंग अधिकारी तथा जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे।
पंचायत समिति पीसांगन के लिए उपखण्ड अधिकारी रूपनगढ़, श्रीनगर के लिए उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद, अजमेर ग्रामीण के लिए उपखण्ड अधिकारी पुष्कर, बड़ल्या के लिए उपखण्ड अधिकारी अजमेर, सिलोरा के लिए उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ एवं भिनाय के लिए उपायुक्त (दक्षिण अनुभाग) अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर को संबंधित पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के रिटर्निंग अधिकारी तथा जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।



