अजमेर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के संबंध में प्रकोष्ठों का गठन कर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 से संबन्धित कार्यों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों के लिए प्रभारी अधिकारी, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन सम्बन्धी समस्त कार्यों के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल प्रभारी होगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर लोक बन्धु ने बताया कि आरओ प्रकोष्ठ के लिए रिटर्निंग अधिकारी जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु को बनाया गया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल होंगे।
सहायक प्रभारी कोषाधिकारी भागीरथ सिंह लखावत, उपविधि परामर्श अधिकारी रामेश्वर सिंह लखावत, आयुर्वेद विभाग के उपविधि परामर्श अधिकारी नन्द किशोर बाकोलिया, सहायक राजस्व लेखाधिकारी सीपी टेलर एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के सहायक विधि परामर्श अधिकारी सज्जन सिंह तथा प्रभारी कार्मिक भू अभिलेख निरीक्षक श्याम सिंह चौहान, जवाहर विद्यालय शिक्षक राकेश यादव, वरिष्ठ अध्यापक अनिल पाराशर, भू अभिलेख निरीक्षक चेतन सिंह, सहायक प्रोग्रामर अनिल लालवानी, अमित सुईवाल, संदीप सैन एवं विमल कुमार कुमावत आदि है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन शाखा के प्रभारी अधिकारी एडीएम डॉ. अभिषेक गोयल तथा अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी सहायक कलक्टर मुख्यालय दिव्या सोनी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी संस्थापन अधिकारी सतीश कुमार सैनी और संस्थापन प्रकोष्ठ के प्रभारी एडीएम डॉ. अभिषेक गोयल एवं सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी चन्द्रेश कजोत, जिला निर्वाचन स्टोर प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त कलक्टर वन्दना खोरवाल, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी द्वितीय नीरज जैन एवं सहायक प्रभारी अधिकारी तहसीलदार राजस्व मण्डल सुरेन्द्र कुमार तथा ईवीएम एवं मतपेटी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एडीएम डॉ. अभिषेक गोयल तथा सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक कलक्टर दिव्या सोनी, तहसीलदार राजस्व मण्डल सुरेन्द्र कुमार एवं सूचना और प्रौद्योगिक विभाग के एसीपी उमेश कुमार को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदाता हेल्प लाईन प्रकोष्ठ, चुनाव नियंत्रण कक्ष एवं वीडियो ग्राफी प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक महेश गुप्ता, सहायक प्रभारी अधिकारी रोजगार विभाग के उप निदेशक रघुवीर सिंह मीणा एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता प्रवीण सक्सेना, आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल एवं सहायक प्रभारी अधिकारी एडीए के डीएलआर सज्जन लाल और मतदान एवं मतगणना दल गठन प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी एनआईसी के संयुक्त निदेशक तेजा सिंह रावत, सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार सैनी होंगे।
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था वीएम एवं सिक्यूरिटी प्लान प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त कलक्टर प्रवीण कुमार, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी डीएलआर आरएस लखावत तथा सहायक प्रभारी अधिकारी संस्थापन अधिकारी रमेश मूलचन्दानी, लेखा एवं निविदा प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी कोषाधिकारी भागीरथ सिंह लखावत तथा सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य लेखाधिकारी यश जोरम, अतिरिक्त कोषाधिकारी लखन भाटी और मतदान सामग्री प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी नीरज जैन एवं सहायक प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन निरीक्षक मुकेश कुमार बुगालिया को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि पीओएल, अल्पाहार, भोजन एवं रसद व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त कलक्टर वन्दना खोरवाल, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी नीरज जैन तथा सहायक प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन निरीक्षक अतुल कुमार बढाया एवं अभ्यर्थियों का निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (ईईएम) प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण की भूमि अवाप्ति अधिकारी निशा सहारण और सरकारी, निजी वाहन अधिग्रहण एवं यातायात व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रवीण कुमार, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुमन भाटी, सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रकाश टहलयानी, जिला परिवहन अधिकारी राजीव शर्मा, मुकुल वर्मा, प्रमोद लोढ़ा एवं अनिल सोनी होंगे।
उन्होंने बताया कि सामान्य व्यवस्था (लाईट, माईक, टेंट एवं अन्य व्यवस्था) प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम के आयुक्त गौरव बुडानिया, सहायक प्रभारी अधिकारी नगर निगम के उपायुक्त (प्रशासन) भरत राज गुर्जर, उपायुक्त (विकास) पवन मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता राजेश कुमार शर्मा, नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता रमेश बाजोडिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता विपिन जिंदल, सहायक अभियन्ता ओम प्रकाश शर्मा, ललित मोहन शर्मा, धीरज कुमार सिंह, लेखाधिकारी धारू सिंह चौहान एवं कनिष्ठ अभियन्ता अक्षत गुप्ता को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल का चयन व स्ट्रांग रूम का चयन तथा मतगणना आवश्यक व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त रश्मि रानी, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त शीला चौधरी, सहायक प्रभारी अधिकारी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता राजेश कुमार शर्मा, विपिन जिंदल, सहायक अभियन्ता ओम प्रकाश शर्मा, महेश कुमार सुखाडिया एवं कनिष्ठ अभियंता अंशुल और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय विभाग की उप निदेशक सना सिद्दीकी, सहायक प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक चन्द्रशेखर एवं प्रधानाचार्य लोकेन्द्र होंगे।
उन्होंने बताया कि मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी कोषाधिकारी भागीरथ सिंह लखावत, सहायक प्रभारी अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ लेखाधिकारी सविता सिंह, अतिरिक्त कोषाधिकारी मनीष कुमार सोनवाल, लखन भाटी एवं पेंशन विभाग की सहायक निदेशक शिल्पा सांधु और डाकमत पत्र एवं ईडीसी प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक मोहम्मद सलीम खान, सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य लेखाधिकारी धनराज टेलर तथा चुनाव पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त राधेश्याम डेलू, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी सहायक आबकारी अधिकारी मनीष वर्मा, सहायक प्रभारी अधिकारी सब रजिस्ट्रार द्वितीय पेमाराम पूनिया एवं सांख्यिकी प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक शैल चन्द व्यास, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार शर्मा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी अधिकारी रामेश्वर कडवा, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के एसीपी संजय आलुदिया को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि मीडिया एवं निर्वाचन निर्देशिका मुद्रण प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक भानु प्रताप सिंह गुर्जर, सहायक प्रभारी अधिकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक सन्तोष प्रजापति, प्रभारी कार्मिक वाणिज्य कर विभाग उपायुक्त (प्रशासन) के लेखाधिकारी प्रथम रमेश चौहान, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कुनाल राजोरिया, सूचना और प्रौद्योगिक विभाग के सहायक प्रोग्रामर आकाश राजा एवं सूचना सहायक बरखा मित्तल और कम्प्युटर साईबर सिक्यूरिटी एवं आईटी प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के एसीपी उमेश कुमार, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी एसीपी संजय आलुदिया, नगर निगम एसीपी संजय माथुर, सहायक प्रभारी अधिकारी प्रोग्रामर संतोष कंवर, कमल ज्योतियाना होंगे।
उन्होंने बताया कि लेखा भुगतान (यात्रा भत्ता एवं वाहन किराया) प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी पीएचईडी प्रोजेक्ट के मुख्य लेखाधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा, सहायक प्रभारी अधिकारी आयुर्वेद मुख्य लेखाधिकारी हेमन्त गुप्ता, पंचायत समिति के सहायक लेखाधिकारी प्रथम प्रवीण कुमार अग्रवाल तथा तकनीकी उपकरणों की व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के एसीपी उमेश कुमार, सहायक प्रभारी अधिकारीे एसीपी संजय आलुदिया और पास बैजेज एवं अधिकारियों, कार्मिकों के ठहराने के लिए आवास व्यवस्था एवं साफ सफाई व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम के आयुक्त गौरव बुडानिया, सहायक प्रभारी अधिकारी नगर निगम के उपायुक्त (प्रशासन) भरतराज गुर्जर, उपायुक्त (विकास) नीलू गुर्जर होंगे।
उन्होंने बताया कि स्वीप प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, सहायक प्रभारी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी दर्शना शर्मा एवं एसीबीईओ रामविलास जांगिड़ तथा मतदाता सूची एवं रूटचार्ट प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त कलक्टर वन्दना खोरवाल, सहायक प्रभारी अधिकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुमन भाटी, जिला परिवहन अधिकारी राजीव शर्मा, प्रमोद लोढ़ा, अनिल सोनी को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्मिक कल्याण प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम उपायुक्त (प्रशासन) भरतराज गुर्जर, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मेघा रतन, सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना रंगा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द अजमेरा और विशेष योग्यजन प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास तथा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर व्यवस्था व एआरओ संबंधी कार्य हेतु प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी संबधित जिला परिषद, पंचायत समिति, निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे।



