22 वोटो के साथ कांग्रेस गुमान सिंह देवड़ा बने सिरोही के नए जिलाध्यक्ष 

0
सिरोही के जिला प्रमुख बने गुमान सिंह देवड़ा।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही जिला परिषद के वार्ड संख्या 4 के कांग्रेस प्रत्याशी गुमान सिंह देवड़ा सिरोही के न्याय जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। दस साल बाद जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड है।

राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट के अनुसार गुमानसिंह को 22 वोट मिले हैं। उन्होंने ने भाजपा के प्रत्याशी गंगासिंह को 17 वोटों से हराया है। गंगा सिंह को 5 वोट मिले हैं। सिरोही में जिला परिषद की 27 सीट हैं। इनमें से 22 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस ने बहुमत के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जनता का गुस्सा भाजपा पर इस कदर निकला कि उसे सिर्फ 5 ही सीटें मिलीं। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व के प्रति लोगों का गुस्सा इस हार के बाद और भी तेजी से बाहर आ रहा है। नामांकन के बाद सांसद लुंबाराम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी के साक्षात्कार के सोशल मीडिया वायरल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इन लोगों पर जमकर गुस्सा निकाला।