अजमेर : अरविंद यादव बने भाजपा प्रदेश मीडिया सहसंयोजक

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने पार्टी के प्रमुख विभागों के प्रदेश संयोजक व सह संयोजकों की घोषणा कर दी। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव को भाजपा राजस्थान का मीडिया सह संयोजक बनाया है।

अरविंद यादव वर्ष 1986 मे युवा मोर्चा मे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कालीचरण सराफ की टीम में अजमेर जिला अध्यक्ष, फिर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, डॉ किरोड़ी लाल मीणा की टीम में प्रदेश मंत्री, शिवराम यादव की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष, ओम बिरला की टीम में प्रदेश मंत्री रहे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां की तारागढ़ से लोहागढ़ की पदयात्रा में सह संयोजक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर की कार्यकारिणी में सदस्य व मीडिया प्रभारी का दायित्व निभाया।

वे अजमेर भाजपा में पूर्णशंकर दशोरा, शिव शंकर हेड़ा, रासा सिंह रावत की जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता रहे। साल 2014 से 2019 का भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष पद पर भी रहे। यादव ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के विचार व केन्द्र की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से हर जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा।