अजमेर। ब्रह्माकुमारी के द्वारका नगर शिव वरदान सेवा केंद्र की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर वैशाली नगर स्थित अरबन हाट के बाहर में लगाई गई माता रानी की चैतन्य झांकियों का शुभारंभ मंगलवार को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
जज शालिनी शर्मा, डॉ. जीसी मीणा, ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, योगिता बहन समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर झांकियों का शुभारंभ किया। इस मौके पर चैतन्य देवियों के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चैतन्य स्वरूप के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की और अपने जीवन में सुख-शांति एवं सकारात्मकता के संकल्प लिए। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही।
झांकियों में माता रानी का चैतन्य स्वरूप, महिषासुर एवं माता रानी का शेर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन मनमोहक एवं आध्यात्मिक झांकियों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रूपा बहन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी इंदिरा बहन, ब्रह्माकुमारी शिल्पी बहन, ब्रह्माकुमारी आशा बहन,पुरुषोत्तम भाई सहित अनेक ब्रह्माकुमारी बहनें एवं भाई उपस्थित रहे। बी.के. भी मौजूद रहे।
ब्रह्माकुमारीज शिव वरदान सेवा केंद्र द्वारा लगाई गई ये चैतन्य झांकियां 13 एवं 14 अक्टूबर को भी शाम 7:30 बजे से रात्रि 100 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रहेंगी। प्रवेश निःशुल्क है।



