अजमेर पुलिस ने दो अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर में पुलिस ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों एवं अन्य घुसपैठियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर जिला पुलिस की विशेष टास्क फोर्स ने यह 25वीं कार्रवाई करते हुए इन दोनों को दरगाह क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम हलीमा खातून और रबीउल इस्लाम बताए। दोनों पति-पत्नी हैं और अपने को बांग्लादेशी नागरिक बताया हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद असम और कोलकाता में कुछ समय रुके तथा बाद में ट्रेन से अजमेर पहुंचे। दोनों अजमेर में खानाबदोश के रूप में जीवनयापन कर रहे थे। अभियान के तहत अब तक अजमेर जिले में 59 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है।