कोली समाज में महिला शिक्षा के कार्य को गति देने का संकल्प

कोटा। अखिल भारतीय कोली समाज की महिला प्रदेश महामंत्री निर्मला दहिया, अखिल भारतीय कोली समाज की कोटा जिलाध्यक्ष निर्मला वर्मा व प्रदेश मंत्री प्रिया जगेनिया ने दीपावली स्नेह मिलन के तहत चाय पे चर्चा कर संगठन के विस्तार के संदर्भ में विचार विमर्श किया।

इस दौरान महिला जागरूकता, महिला शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण आदि विषयों पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर बल दिया गया। महिलाओं को जागरूक करना व महिलाओं को संगठित व शिक्षित करने पर फोकस करना तय किया गया।

महिला संगठित, शिक्षित और जागरूक रहेगी तो वह हर क्षेत्र में स्वाभिमान से सिर ऊंचा करके रह सकती है। वर्तमान युग में महिलाओं को शिक्षित होना अति आवश्यक हो गया है। देखा जाए तो हर समाज में महिलाएं अब पुरुष के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं। कोली समाज में इस परम्परा को गति देनी होगी।