अंबेडकर जयंती : अजमेर के कांग्रेसियों ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

अजमेर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एव पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में अजमेर के कांग्रेसजनों ने अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन काल में समानता के लिए संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन देश के लिए अर्पित कर दिया। संविधान निर्माता के रूप में उनके योगदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में उनकी महती भूमिका रही।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित, महासचिव डॉ जीएस बुंदेला, जिला अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम, डॉ सतीश शर्मा, डॉ मंसूर अली, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर, फकरे मोइन, शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, मामराज सेन, राकेश गुर्जर कायड, पार्षद कुशाल कोमल आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी अर्पित की पुष्पांजलि

कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने भी सुबह अंबेडकर सर्किल पर बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, शहर अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, महेश ओझा, शैलेंद्र अग्रवाल, श्रवण टोनी, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।