बरेली। बरेली स्थित आंवला तहसील लठैता मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक शराबी युवक ने दो दिन पहले पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसे छत से उल्टा लटकाकर जान से मारने की कोशिश की थी। शोर शराबा सुनकर आसपास से लोग आ गए किसी तरह महिला को बचाया।
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। घटनाक्रम संबंधी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी डरावना है। आरोपी फरार हो गया है। जिसकी तलाश हो रही है।
एक शराबी युवक ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसे छत से उल्टा लटकाकर जान से मारने की कोशिश की। मोहल्ले वालों ने समय रहते महिला को पकड़कर उसकी जान बचा ली। यह पूरी घटना एक पड़ोसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला के भाई रघुनाथ सिंह अनुसार 13 मई रात लगभग 10 बजे नितिन ने पहले बहन डॉली को बुरी तरह पीटा और फिर छत से उल्टा लटकाकर उसे छोड़ दिया। इस दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और समय रहते उसे पकड़ लिया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित महिला के भाई बदायूं जिला वजीरगंज निवासी रघुनाथ सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बहन डॉली (38) की शादी वर्ष 2012 में नितिन सिंह (40) साथ हुई थी। आरोप है कि नितिन शुरुआत से ही शराब का आदी था और अक्सर शराब पीकर पत्नी साथ मारपीट करता था। परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला।
पुलिस ने नितिन सिंह, अमित कुमार और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी दक्षिण आंशिक वर्मा ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्दी उसकी गिरफ्तारी होगी।