सीनियर सिटिजन सोसायटी की बैठक में हंसी-ठिठोली के बीच मनाए जन्मदिन

32

अजमेर। शास्त्री नगर स्थित जनक श्री गार्डन में सीनियर सिटिजन सोसायटी ग्रुप-4 की मासिक बैठक हंसी-खुशी और मनोरंजक माहौल के बीच आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुनील पारख ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव अशोक जोशी ने ईश्वर वंदना, ओम मंत्र, हास्य एवं ताली वादन के साथ कराई।

सोसायटी के मीडिया प्रभारी डॉ. एसडी मिश्रा ने बताया कि बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक की कार्यवाही सचिव अशोक जोशी ने सदस्यों के समक्ष रखी, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया। इसके बाद अक्टूबर माह में जन्मे सदस्यों का सामूहिक जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 27 सदस्यों का माल्यार्पण एवं बर्थडे कार्ड देकर अभिनंदन किया गया।

जन्मदिन मनाने वालों में जवाहर नानकानी, एसआर बंसल, तिलोक चंद इंदोरा, गुलाब देवी, योगेश्वरी गढ़वाल, सुरेश केवलरमानी, आनंद सिंह राजावत, पार्षद गणेश चौहान, सीनियर सिटिजन सोसायटी के महासचिव सुभाष दत्त शर्मा, डॉ. संजीव माहेश्वरी, कमल शर्मा, सुरेंद्र उदावत, महेंद्र कुमार वर्मा, भुवनेश्वर मिश्रा, जगदीश सोलंकी, राजेश मिश्रा, सुभाष अग्रवाल, गणपत सिंह गहलोत, अनुपमा शर्मा, उमा शर्मा, कृपा केवलरमानी और अनिल दगदी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान सोसायटी में शामिल हुए छह नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। अरविंद यादव, बाबूलाल राजपुरोहित, विष्णु कांत गर्ग, सुरेंद्र प्रसाद उदावत, वर्षा राठौड़ और रेखा उदावत ने सोसायटी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यों ने नए साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्था की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

बैठक में वरिष्ठजनों ने हास्य-व्यंग्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। नथमल मिश्रा, श्याम बिहारी शर्मा, नाथूलाल शर्मा, अरुणा भार्गव, नीलम शर्मा और रेखा जोशी सहित सदस्यों ने हास्य-व्यंग्य के जरिए उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान ठहाकों और तालियों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा।

सचिव अशोक जोशी ने सोसायटी की ओर से आयोजित पिकनिक के दौरान पुष्कर स्थित साई बाबा धाम एवं खरेखड़ी मंदिर की यात्रा से संबंधित आय-व्यय का ब्यौरा भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। सदस्यों ने सोसायटी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में नव निर्वाचित पार्षद गणेश चौहान का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। वरिष्ठ सदस्य जवाहर नानकानी ने सभी जन्मदिन वाले सदस्यों को उपरना पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसचिव कमल शर्मा, विजय यादव, अनिल दगदी सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। महासचिव सुभाष दत्त शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में अध्यक्ष सुनील पारख ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।