वासुदेव देवनानी के रोड शो में भगवामय हुआ उत्तर विधानसभा क्षेत्र


दर्जनों स्थानों पर फूल मालाओं, साफो और तलवार से अभिनंदन

अजमेर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन क्षेत्र में रोड शो निकला। रोड शो में बडी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल रहे।

रोड शो सिने वर्ल्ड चौराहे से प्रारंभ होकर रामनगर, अद्वैत आश्रम, फॉयसागर पुलिस चौकी, ऋषि घाटी, गंज तिराहा, दिल्ली गेट, धानमंडी, कड़क्का चौक, नया बाजार चौपड़, चूड़ी बाजार, गांधी भवन से होता हुआ मदार गेट चौराहे पर सम्पन्न हुआ।

रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। करीब 4 किलोमीटर लंबे काफिले में 700 से ज्यादा दुपहिया वाहन, 200 के करीब चार पहिया वाहन और दर्जनों खुली जीप में सवार भाजपा कार्यकर्ता और आमजन ने अपना समर्थन दिया।

रोड शो के दौरान जगह-जगह पर भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी का फूल मालाओं के साथ साफे और तलवार भेंटकर अभिनंदन किया। देवनानी को आमजन से लेकर व्यापारी वर्ग ने भरपूर समर्थन दिया। पूरे रास्ते पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया गया। रोड शो एक छोर अद्वेत आश्रम रहा तो दूसरा सीने वर्ल्ड चौराहे तक लंबा रहा।

रोड शो में शामिल बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने शिरकत कर साबित किया की उन्हें सुरक्षित माहौल और बेहतर रोजगार की संभावनाओं पर विश्वास जताया है। क्षेत्रवासियों के मिले अपार स्नेह और समर्थन पर देवनानी ने कहा की लोगो की यह भावना प्रदेश में सत्ता के बदलाव की प्रतीक है और आने वाली 25 नवंबर को जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में जंगलराज का पर्याय बन चुकी अशोक गहलोत की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित है।

इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, धर्मेन्द्र गहलोत, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, राजेश शर्मा, महेन्द्र जादम, दीपेन्द्र लालवानी, सतीश बंसल, प्रकाश बंसल, राहुल जायसवाल, भारती श्रीवास्तव, वनिता जैमन, दिनेश खण्डेलवाल, मनोज मामनानी, अजय वर्मा प्रतीभा पाराशर, सुभाष जाटव, अंजली ढंजा, राजू साहू, केके त्रिपाठी, अशोक मुदगल, प्रियंका सांखला, रूबी जैन, रमेश चेलानी, अतीश माथुर, राजेन्द्र राठोड़, रिंकू जादम, धर्मेन्द्र चौहान, वीरेन्द्र वालिया, किशन गुर्जर, लालसिंह रावत, शमशेर सिहं रावत, महेन्द्र रावत, शक्ति सिंह कच्छावा, गुलाब सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, संजय खण्डेलवाल, अनिल नरवाल, प्रभू गुर्जर, नीरज पारीक, अनीश मोयल, केके टांक, रचित कच्छावा, दिनेश खण्डेलवाल, दिनेश अग्रवाल, चन्द्रेश सांखला, सुनिल सिंह राजावत, लवलेश बंसल, रोहित यादव, गजेन्द्र शर्मा, रेणू यादव, विवेक सिंह रावत, कुश दाधिच, मुकुल साहू, राजू कुमावत, कौशल नरूका, सरोज चौधरी, सावित्री शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वासुदेव देवनानी ने जारी किया संकल्प पत्र, समग्र विकास और महिला सुरक्षा का वादा