भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 अक्टूबर को आएंगे तीर्थराज पुष्कर

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय राजस्थान प्रवास में 9 अक्टूबर को अजमेर संभाग के तीर्थराज पुष्कर आएंगे।

अजमेर शहर भाजपा की ओर से आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं संभाग के सहप्रभारी विजेंद्र पूनिया ने बताया कि 4 अक्टूबर को नड्डा द्वारा आपणो राजस्थान-सुझाव आपका, संकल्प हमारा अभियान में आकांक्षा रथ के जरिये राज्य के डेढ़ करोड़ लोगों तक पहुंचने का काम किया जा रहा है और उसी के आधार पर राजस्थान के संकल्प पत्र का निर्माण किया जाएगा।

पूनिया ने बताया कि नड्डा 9 अक्टूबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए पुष्कर के जोली वुड रिसोर्ट में अजमेर संभाग के प्रथम पंक्ति के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर चुनाव के लिए उर्जा का नवसंचार करेंगे। इससे पहले वे ब्रह्माजी के दर्शन तथा बाद में प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे और अगले दिन कोटा प्रवास पर रहेंगे।