चित्तौडगढ से BJP के बागी चंद्रभान सिंह आक्या जीते, राजवी की जमानत जब्त

चित्तौडगढ/जयपुर। राजस्थान में चित्तौडगढ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के बागी चंद्रभान सिंह आक्या चुनाव जीत गए। आक्या ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह जाडावत को 6823 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये। निर्वाचन विभाग से अनुसार आक्या को 98 हजार 446 मत मिले जबकि जाड़ावत को 91 हजार 623 मत मिले जबकि राजवी को 19 हजार 913 मिले।

झालरापाटन से वसुंधरा राजे चुनाव जीती

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में झालरापाटन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जीत दर्ज की है। राजे ने यह सीट बरकरार रखी है और यहां से लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है। वह इस जीत के साथ छठीं बार विधानसभा पहुंची है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रामलाल को 53 हजार 193 मतों से हराया। राजे को एक लाख 38 हजार 831 मत मिले जबकि रामलाल को 85 हजार 638 वोट मिले।

झाेटवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विजयी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने चुनाव में जीत हासिल की है। राठौड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अभिषेक चौधरी को 50 हहजार 167 मतों से हराया। राठौड़ को एक लाख 46 हजार 440 मत मिले जबकि चौधरी को 97 हजार 746 मत हासिल किए। भाजपा ने यह सीट निर्दलीय से छीनी है।

विद्याधर नगर से बीजेपी की दिया कुमारी चुनाव जीती

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में विद्याधर नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की दीया कुमारी ने जीत दर्ज की है। दीया कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71 हजार 368 मतों से पराजित किया। दीया कुमारी को एक लाख 58 हजार 516 मत मिले जबकि अग्रवाल को 87 हजार 148 मत मिले। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी है।

सांगानेर सीट से भाजपा के भजनलाल विजयी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सांगानेर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा विजयी रहे। शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पुष्पेन्द्र भारद्वाज को 46 हजार 689 मतों से हराया। शर्मा को एक लाख 40 हजार 426 मत मिले जबकि भारद्वाज को 97 हजार 746 मत मिले। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी है।

भाजपा के कैलाश चंद्र वर्मा ने कांग्रेस से छीनी बगरु सीट

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बगरु विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश चंद्र वर्मा विजयी रहे। वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की गंगा देवी को 45 हजार 250 मतों से हराया। वर्मा को एक लाख 45 हजार 170 मत मिले जबकि गंगा देवी को 99 हजार 990 मत मिले। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है।

किशनपोल से कांग्रेस के अमीन कागजी जीते

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में किशनपोल विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमीन कागजी ने जीत दर्ज की है। कागजी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के चंद्रमोहन बटवड़ा को सात हजार 56 मतों से हराया। कागजी को 76 हजार 611 मत मिले जबकि बटवड़ा को 69 हजार 555 मत मिले। कागजी ने यह सीट बरकरार रखी।

कांग्रेस के विद्याधर सिंह ने भाजपा से छीनी फुलेरा सीट

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में फुलेरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विधाधर सिंह ने चुनाव जीता है। सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार निर्मल कुमावत को 26 हजार 898 मतों से चुनाव हराया। सिंह को एक लाख 12 हजाार 244 मत मिले जबकि कुमावत को 85 हजार 346 मत मिले। कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीनी है।

जमवारामगढ़ में कांग्रेस की हार, भाजपा के महेन्द्रपाल जीते

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जमवारामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के महेन्द्रपाल मीणा ने जीत दर्ज की है। महेन्द्रपाल मीणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल लाल मीणा को 38 हजार 427 मतों से हराया। महेन्द्र पाल को एक लाख 41 मत मिले जबकि गोपाल लाल मीणा को 61 हजार 614 मत मिले। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है।

सांगोद सीट से भाजपा के हीरा लाल नागर ने कांग्रेस से छीनी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सांगोद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हीरा लाल नागर विजयी रहे। नागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भानु प्रताप सिंह को 25 हजार 586 मतों से हराया। नागर को 93 हजार 435 मत मिले जबकि सिंह को 67 हजार 849 मत मिले। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है।

निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुरा से चुनाव जीता, पार्टी हारी

राजस्थान में भाजपा ने 109 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकडा