भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने किए ब्रह्मा मंदिर में दर्शन

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने आज अजमेर जिले में तीर्थराज पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए।

चंद्रशेखर ने मंगलवार को पूर्णिमा के पवित्र दिन जगतपिता ब्रह्माजी के मंदिर में दर्शन किए और देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उन्होंने राज्य में भाजपा का शासन आने पर भगवान ब्रह्माजी के प्रति पूरे भाजपा परिवार की ओर से कृतज्ञता प्रकट की।

इस दौरान पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, भाजपा मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, पार्षद मुकेश कुमावत, कमल रामावत, धर्मेंद्र नागोरा, विष्णु सेन, संदीप पाराशर, गिरधर गोपाल पाराशर, दाऊ दयाल पाराशर आदि ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल कलराज मिश्र से वासुदेव देवनानी ने की मुलाकात