सवाईमाधोपुर। राजस्थान में सवाईमाधोपुर में परिवार के लोगों की लापरवाही से एक मासूम बच्चे के प्राण संकट में पड़ गए, लेकिन समय रहते चिकित्सकों ने अनहोनी को टाल दिया।
चिकित्सा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सवाई माधोपुर शहर निवासी जनिद के बेटे अहद (छह) ने खेलते समय गलती से पांच रुपए का सिक्का निगल लिया। सिक्का उसकी भोजन नली में फंस गया, जिससे उसे निगलने में काफी दिक्कत होने लगी।
बच्चा जोर-जोर से रोने लगा तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ ने बच्चे की जांच करके एंडोस्कोपी की मदद से सिक्का बाहर निकाल दिया। अब बच्चा पूरी तरह ठीक है।



