सिरोही में नालों के बफर जोन फेसिलिटी में डाल रहे हैं कॉलोनाइजर्स!

0
सिरोही की सभापति के द्वारा सिरोही रजिस्ट्रार को जारी किया गया पत्र।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। आप बरसों ने नदी नालों के किनारे विधिक तरीके से रह रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशानुसार आपको कमिटमेंट में यानि की आपके अधिकारों को सुरक्षित रखने की श्रेणी में डाल रखा है।

इसके बावजूद आप यूआईटी और स्थानीय निकायों द्वारा पर्यावरण कानूनों की दुहाई देकर आपको अपना जीवन स्तर सुधारने से रोक दिया जाएगा। लेकिन, यही संस्थाएं सिरोही जिले में नई काॅलोनियों के बफर जोन को काॅलोनी की 40 प्रतिशत की फेसिलीटी का हिस्सा बना दे रही हैं और कई जगहों पर तो नदी नालों को डायवर्ट करके उनकी जगह पर प्लाॅटिंग करने के भी मामले सामने आए हैं।

ये ही स्थिति आबूरोड में भी सामने आई है। यही नहीं नगर निकायों द्वारा कुछ मामलों में ऐसी अनियमितता सामने आने पर जांच होने तक रजिस्ट्रार कार्यालय से ऐसी काॅलोनियों के पट्टों की रजिस्ट्री रोकने के अनुरोध को दरकिनार करके रजिस्ट्रार ने रजिस्ट्रियां भी कर दी हैं।

-सिरोही के अनादरा चौराहे के मामले में भी ये जांच का हिस्सा 

सिरोही नगर परिषद बोर्ड की बैठक में अनादरा चैराहे पर स्थित भूमि पर काटी गई काॅलोनी को लेकर भी कुछ ऐसा ही आरोप लग रहा है। इसकी पत्रावली अभी तक सामने नहीं आई है और प्रथम दृष्टया इसका जो नक्शा बाहर आया है उसमें इस काॅलोनी के निकट से निकल रहे बरसाती नाले के बफर जोन को काॅलोनी के चालीस प्रतिशत फेसिलिटी के इलाके का हिस्सा बनाया गया है। इसमें करीब 23 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर गार्डन बफर जोन में ही दिखाया गया है।

सूत्रों के अनुसार किसी तालाब या बांध के भराव के लिए इस्तेमाल होने वाले बरसाती नालों के बफर को फेसिलिटी की जमीन में शामिल नहीं कर सकते। लेकिन, इस काॅलोनी में पार्क और प्लेग्राउण्ड के लिए 10.42 प्रतिशत के हिसाब से 34 हजार वर्गफुट क्षेत्र छोडा गया है इसमें से करीब 32 हजार तो पार्क का है जिसमें इसके पास से निकल रहे बरसाती नाले के बफर जोन का इलाका भी शामिल है। ये तथ्य भी नगर परिषद की जांच का हिस्सा है।

सिरोही की एक कॉलोनी में नाले के बफर जोन की जमीन को कॉलोनी के फेसिलिटी में शामिल करने के मामले की जांच नगर परिषद में विचाराधीन ।

– रजिस्ट्री रोकने को जारी किया था पत्र 

सिरोही नगर परिषद के वर्तमान बोर्ड की बैठक में अनादरा चैराहे पर काटी गई इस काॅलोनी में अनियमितता होने के आरोप लगे थे। बोर्ड में इसकी जांच करवाने का प्रस्ताव लिया था। इसके बाद सभापति रितु जैन ने इस काॅलोनी के पट्टों की रजिस्ट्री रोकने के लिए सिरोही के सब रजिस्ट्रार को पत्र जारी किया था। लेकिन, नगर परिषद सूत्रों के मुताबिक रजिस्ट्रार कार्यालय ने कुछ पट्टों की रजिस्ट्री भी कर दी है। अभी तक करीब आधा दर्जन के आसपास पट्टों की रजिस्ट्री कर दी है। जबकि ये आपत्ति किसी तीसरे पक्ष ने नहीं बल्कि खुद पट्टा जारी करने वाली संस्थान ने लगाई थी।

-सिरोही सभापति ने ये लिखा था पत्र में

सिरोही नगर परिषद की पहली बैठक होने के बाद सिरोही के सभापति ने आम निवेशकों को बचाने के लिए 15 अक्टूबर 2026 को सिरोही के रजिस्ट्रार को पत्र लिखा था। सभापति के द्वारा सिरोही 2 में स्थित राॅयल रेजीडेंसी, गोयली चैराहा स्थित गुलाबनगर और रामझरोखा मंदिर की भूमि के छह पट्टों की प्रक्रिया की जांच होने तक पंजीयन रोकने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद इन काॅलोनियों के पट्टों का पंजीयन जारी है। जबकि आपत्ति कर्ता कोई थर्ड पार्टी नहीं होकर पट्टा जारी करने वाली संस्थान ही है।