जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की मासिक पेंशन पांच हजार रुपए बढ़ाकर 25 हजार रुपए तथा मासिक चिकित्सा सहायता को एक हजार रुपए बढ़ाकर पांच हजार रुपए करने की घोषणा की हैं।
शर्मा ने गुरुवार को दुर्गापुरा में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में यह घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल ने संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का काम किया।
समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद घनश्याम तिवाड़ी एवं मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा एवं बालमुकुंद आचार्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं लोकतंत्र सेनानी मौजूद थे।



