भजनलाल शर्मा ने की गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा

0

डीग। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार रात सामान्य श्रद्धालु की तरह सात दंडवती लगाकर ब्रज की पावन धरा पर आराध्य देव गोवर्धन गिरिराज जी महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा की और इस दौरान परिक्रमा मार्ग में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इससे पहले शर्मा ने डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और इसके बाद परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान पूरा परिक्रमा मार्ग बोलो गिरिराज महाराज की जय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। परिक्रमा के बाद मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने पूंछरी का लोठा में आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।