मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू में किया रात्रि भ्रमण

0

आबूराज। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार रात सिरोही जिले के आबूराज में नक्की झील एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर पर्यटकों एवं आम लोगों से सवांद किया।

शर्मा ने मॉल रोड स्थित बाजार में पैदल भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों, खरीदारी कर रहे लोगों, पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं युवाओं से बातचीत करते हुए जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें प्यार किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री बाजार क्षेत्र से पैदल चलते हुए नक्की झील पहुंचे और उन्होंने झील के निकट स्थित वाटिका में लोगों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से आबूराज में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नक्की झील में बोटिंग कर अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई, सांसद मदन राठौड़ एवं लुम्बाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।