आबू पर्वत में कांग्रेस की भी वन-टू-वन बैठक में प्रत्याशियों से मिले आब्जर्वर

0
आबू पर्वत में कांग्रेस की वन टू वन बैठक में उपस्थित टिकिट के दावेदार।

सबगुरू न्यूज-आबूराज (माउंट आबू)। आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा बुधवार को होटल रॉयल गार्डन में इच्छुक प्रत्याशियों के साथ वन-टू-वन बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं इच्छुक प्रत्याशी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी इच्छुक प्रत्याशियों ने वन-टू-वन चर्चा के माध्यम से अपनी दावेदारी एवं क्षेत्र से संबंधित अपनी बात वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखी।

बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री तथा पार्टी ऑब्जर्वर दीपक डंडोरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं इच्छुक प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी नगरपालिका चुनाव में अपना बोर्ड बनाने के लिए पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी एक ही व्यक्ति को टिकट दे सकती है यह विश्वास दिलाता हूं की टिकिट पूरी निष्पक्षता के साथ मजबूत और टिकाऊ को मिलेगा टिकट मिलने के बाद सभी इच्छुक आवेदक एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए पार्टी की मजबूती और संगठन की एकजुटता के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रेबारी एवं नगर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नारायणसिंह भाटी ने की। वन-टू-वन मीटिंग का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता नवनीत बंसल ने किया, जिसमें सभी इच्छुक प्रत्याशियों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। वहीं संपूर्ण बैठक का संचालन अमित मकवाना ने किया।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने और पार्टी का बोर्ड बनाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया