Facebook Mail RSS Twitter Youtube
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • राजस्थान
  • बिजनस
  • खेल
  • हेल्थ
    • दाद का इलाज
  • टूर एंड ट्रेवल
  • नौकरी
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • हरियाणा
  • E-Paper
  • EN
  • Contact
खोजें
Wednesday, October 14, 2026
Facebook Mail RSS Twitter Youtube
साइन इन करें
आपका स्वागत है! अपने अकाउंट पर लॉग इन करें
अपना कूट शब्द भूल गए? मदद लें
Privacy Policy
पासवर्ड की दोबारा प्राप्ति
अपना पासवर्ड रिकवर करें
एक पासवर्ड आपको ईमेल कर दिया जाएगा।
Sabguru News
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • राजस्थान
  • बिजनस
  • खेल
  • हेल्थ
    • दाद का इलाज
  • टूर एंड ट्रेवल
  • नौकरी
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • हरियाणा
  • E-Paper
  • EN
  • Contact
  • Breaking
  • Headlines
  • Himachal
  • India
  • Latest news
  • Nation
  • Politics
  • Shimla

सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाई कंगना की आपत्तिजनक पोस्ट

द्वारा
sabguru news
-
March 26, 2024
49
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    शिमला। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बारे में की गई आपत्तिजनक पोस्ट हटा दी।

    श्रीनेत ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है। इनमें से एक शख्स ने मेरी जानकारी के बिना आज बहुत ही घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट की थी।

    उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला, मैंने वह पोस्ट हटा दी। जो कोई भी मुझे जानता है वह अच्छी तरह से जानता है कि मैं किसी भी महिला के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करती।

    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि यह पोस्ट पहले एक पैरोडी (फर्जी) अकाउंट (@सुप्रियापैरोडी) पर चल रही थी। यह पोस्ट किसी ने वहां से उठायी और उनके अकाउंट पर पोस्ट कर दी। उन्होंने कहा कि मैं उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही हूं, जिसने ऐसा किया। इसके अलावा, मेरे नाम का दुरुपयोग करके बनाम गए पैरोडी अकाउंट की रिपोर्ट एक्स में कर दी गई है।

    गौरतलब है कि भाजपा ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की। श्रीनेत के अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बोल्ड और आंशिक रूप से टॉपलेस तस्वीरें पोस्ट की गई थीं, जो थोड़ी ही देर में ट्रेंड करने लगी थीं।

    • टैग्स
    • Congress spokesperson
    • derogatory post
    • facebook
    • himachal pradesh news
    • kangana ranaut
    • objectionable post
    • social media account
    • Supriya Shrinate
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      sabguru news
      sabguru news
      https://www.sabguru.com/
      Facebook Twitter

      संबंधित लेखलेखक से और अधिक

      कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर पड़ोसी मुल्क के पक्ष में रुख अपनाने का आरोप लगाया

      हिमाचल प्रदेश के चंबा में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 11 घायल

      बैतूल : महिला को फेसबुक पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में शिक्षक अरेस्ट

      © Y2KSOLUTION