Facebook Mail RSS Twitter Youtube
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • राजस्थान
  • बिजनस
  • खेल
  • हेल्थ
    • दाद का इलाज
  • टूर एंड ट्रेवल
  • नौकरी
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • हरियाणा
  • E-Paper
  • EN
  • Contact
खोजें
Tuesday, August 11, 2026
Facebook Mail RSS Twitter Youtube
साइन इन करें
आपका स्वागत है! अपने अकाउंट पर लॉग इन करें
अपना कूट शब्द भूल गए? मदद लें
Privacy Policy
पासवर्ड की दोबारा प्राप्ति
अपना पासवर्ड रिकवर करें
एक पासवर्ड आपको ईमेल कर दिया जाएगा।
Sabguru News
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • राजस्थान
  • बिजनस
  • खेल
  • हेल्थ
    • दाद का इलाज
  • टूर एंड ट्रेवल
  • नौकरी
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • हरियाणा
  • E-Paper
  • EN
  • Contact
  • Alwar
  • Latest news
  • Law and Order
  • Rajasthan
  • Rajasthan Political

साइबर ठगों ने मंत्री संजय शर्मा के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया

द्वारा
sabguru news
-
July 10, 2026
0
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    अलवर। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा के नाम और फोटो का दुरुपयोग करके साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फर्जी अकाउंट के जरिए आम लोगों को संदेश भेजकर पैसे कमाने, निवेश योजनाओं से जुड़ने और विभिन्न समूहों में शामिल होने का लालच दिया जा रहा है।

    यह मामला सामने आने के बाद शर्मा ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट जारी करके लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर संचालित किया जा रहा यह फर्जी अकाउंट उनका नहीं है, और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है।

    शर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा कि कुछ शातिर साइबर ठग उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करके लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसे किसी भी संदेश, लिंक, निवेश योजना या आर्थिक लाभ के प्रस्ताव पर भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करें।

    शर्मा ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से इस फर्जी प्रोफाइल को तुरंत ब्लॉक करने के साथ ही इसकी रिपोर्ट करने का अनुरोध करते हुए कहा कि जनता का सहयोग ही साइबर अपराधों पर रोक लगाने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने का संदेश दिया।

    • टैग्स
    • alwar news
    • Cyber ​​fraudster
    • fake account
    • minister
    • rajasthan news
    • Sanjay Sharma
    • social media
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      sabguru news
      sabguru news
      https://www.sabguru.com/
      Facebook Twitter

      संबंधित लेखलेखक से और अधिक

      अजमेर कांग्रेस में असंतोष, बागी नेताओं ने जयपुर पहुंचकर डोटासरा से की शिकायत

      धौलपुर के व्यवसायी परिवार के 3 लोगों की मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत

      किशनगढ़ बास में 2420 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ से भरी पिकअप जब्त

      ताज़ा खबर 

      • टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन फिल्म के सेट से पश्मीना रोशन ने साझा की झलकियां
      • केरल का नाम बदलने वाला विधेयक लोकसभा से पारित
      • अमरीका की अदालत ने गौतम अडानी के खिलाफ मामला खारिज किया
      • गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की टैक्स-पेनल्टी, 90 दिन में भुगतान का आदेश
      • अजमेर कांग्रेस में असंतोष, बागी नेताओं ने जयपुर पहुंचकर डोटासरा से की शिकायत
      ABOUT US

      Sabguru News is India's rapidly expanding news portal, catering to Hindi, English, and Bengali audiences worldwide. We pride ourselves on delivering accurate and trustworthy news across various categories, weather news, business news, entertainment, politics news, sports news, career news, health and fitness, national & international news.

      QUICK LINKS
      •    Home
      •    E-Paper
      •    Privacy Policy
      •    Contact Us
      CONTACT DETAILS
      •   +91-9887907277, +91-7737385114
      •   [email protected]

    • © Y2KSOLUTION