नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी।
मल्होत्रा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रीय नेतृत्व से उचित विचार-विमर्श और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अनुमति मिलने के बाद दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों का घोषणा करने का निर्णय लिया गया है। मल्होत्रा ने कई पुराने चेहरों पर एक बार फिर भरोसा जताया है, जबकि कुछ नेताओं को नयीं जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
दिल्ली भाजपा की नई टीम में विष्णु मित्तल को दोबारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए मित्तल पर फिर से भरोसा जताया है। उनके साथ पार्षद योगिता सिंह को भी प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा मोहन सिंह बिष्ट को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
वहीं, संतोष ओझा को फिर से पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्वांचल क्षेत्र के मतदाताओं के बीच ओझा सक्रियता के मद्देनजर उन्हें यह दायित्व दोबारा सौंपा है।
दिल्ली भाजपा ने पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रवीण शंकर कपूर के कंधों पर सौंपी है। पार्टी ने उन्हें फिर से मीडिया प्रमुख नियुक्त किया है।
वहीं शुभेंदु शेखर अवस्थी को मीडिया रिलेशन प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। मल्होत्रा ने रोहित चहल को प्रदेश मंत्री बनाया गया है और उन्हें संगठन को मजबूत करने और विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है।
मल्होत्रा की ओर से जारी सूची के अनुसार दिल्ली भाजपा की नई टीम में 10 उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और नौ सचिव शामिल हैं। दिल्ली भाजपा की नयी टीम में इन नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं-
प्रदेश उपाध्यक्ष….राजेश भाटिया, सुनील यादव, ऋचा पांडे मिश्रा, कौशल मिश्रा, सारिका जैन, विनोद बछेती, विक्रम बिधूड़ी, रंजीत कश्यप, सोना कुमारी, विजय सोलंकी
प्रदेश महामंत्री…. विष्णु मित्तल, योगिता सिंह, मोहन सिंह बिष्ट
कोषाध्यक्ष…. सतीश गर्ग
प्रदेश मंत्री…. निखिल गौरव खारी, नरेश वशिष्ठ, रोहित चहल, मनोज कुमार जाटव, अभिषेक टंडन, कृष्ण देव सिंह, राज गौतम, प्रवीणा शर्मा, गुरमीत सिंह।
कार्यालय मंत्री….कैलाश जैन, कार्यालय सह-मंत्री….अमित कुमार गुप्ता।
मीडिया एवं आईटी प्रकोष्ठ
मीडिया प्रमुख: प्रवीण शंकर कपूर
मुख्य प्रवक्ता: डॉ. अनिल गुप्ता
मीडिया रिलेशन प्रमुख: शुगेंदु शेखर अवस्थी
सोशल मीडिया प्रमुख: रोहित उपाध्याय
आईटी प्रमुख: पुनीत अग्रवाल
मोर्चा अध्यक्ष
युवा मोर्चा: रजत चौधरी
महिला मोर्चा: अर्चना गुप्ता
ओबीसी मोर्चा: संतोष पाल
अनुसूचित जाति मोर्चा: सुरेंद्र राय
अनुसूचित जनजाति मोर्चा: सीएल मीणा
पूर्वांचल मोर्चा: संतोष ओझा
किसान मोर्चा: देवेंद्र सोलंकी
अल्पसंख्यक मोर्चा: अनीस अब्बासी



