डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिन की फरलो काटकर सुनारिया जेल लौटे

सिरसा। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिन की फरलों काटने के बाद आज डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से सुनारिया जेल, रोहतक के लिए रवाना हो गए। डेरा प्रमुख कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार दोपहर सिरसा से रोहतक के लिए निकले।

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख रोहतक जिले की सुनारिया जेल में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या और साध्वी रेप केस के मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंगज को बीती 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। उन्होंने यह अवधि सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में बिताई।

इस दौरान उन्होंने कई धार्मिक, सामाजिक व खेल गतिविधियों में अपने अनुयायियों के साथ शिरकत कर बिताई और डेरे का स्थापना दिवस भी मनाया। उन्होंने अनुयायियों से मुलाकात के दौरान नशा छोड़ने, खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने व स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने का कहा।

गुरमीत राम रहीम सिंह को इससे पहले 2 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें से उन्होंने 10 दिन सिरसा डेरे में और 20 दिन बरनावा (उत्तर प्रदेश) में बिताए थे। लेकिन इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान वह सिरसा डेरे में ही रहे।