धौलपुर नगर परिषद के आयुक्त गुमान सिंह सैनी निलम्बित

0

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त एवं अधिशासी अभियंता गुमान सिंह सैनी को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को कथित रिश्वतखोरी के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने यह कार्रवाई की है।

परिषद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो के साथ ही सैनी पर नगर परिषद से जुड़े एक ठेकेदार के सुपरवाइजर हेमंत सिंह से करीब 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए थे।

मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर इसे गंभीरता से लिया गया। सैनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है। जिला कलेक्टर ने कार्यवाहक आयुक्त को कार्य मुक्त करके विष्णु परमार को आयुक्त का प्रभार सौंपा है।