हनुमानगढ़ में दिव्यांग युवक को नशीला पेय पिलाकर किया कुकर्म

0

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक को नशीला पेय पिलाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 20 वर्षीय पीड़ित दिव्यांग युवक के पिता द्वारा सोमवार शाम थाने में रमेश जाट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच रावतसर के पुलिस उपाधीक्षक सुभाष गोदारा द्वारा की जा रही है। पीड़ित दिव्यांग का आज चिकित्सकीय जांच करवाई गई।

पुलिस ने बताया कि रमेश जाट दिव्यांग को दोपहर करीब दो बजे बहला फुसला कर अपने साथ गांव से बाहर सुनसान खंडहर में ले गया, जहां उसे कोई नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। घर आने पर दिव्यांग ने अपनी मां को सारी घटना बताई।