नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों से राज्य सभा की रिक्त होने वाली 37 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम बुधवार को घोषित करते हुए मतदान की तिथि 16 मार्च निर्धारित की।
चुनाव आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार इन चुनावों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी। नामाकंन पत्र पांच मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे और छह मार्च को इनकी जांच की जाएगी। नौ मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 16 मार्च को कराया जायेगा और उसी दिन मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक संपन्न कर ली जाएगी।
अप्रैल में राज्य सभा से कार्यकाल समाप्त होने वाले सदस्य महाराष्ट्र से डॉ भगवत किशनराव कराड, डॉ सैयद फौजिया तहसीन अहमद खान, प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी, शरद चंद्र गोविंद राव पवार, धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी अशोक राव, रामदास बांडू आठवले, ओडिशा से ममता मोहंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार, निरंजन बिशी, तमिलनाडु से एन आर एलंगो, पी सेल्वारासु, एम थंबी दुरै, तिरुचि शिवा, डॉ कनिमोझी एनवीएन सोमु और जीके वासन हैं।
पश्चिम बंगाल से साकेत गोखले, ऋतब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर (पांच जनवरी 2026 से सीट रिक्त), सुब्रत बख्शी, असम से रामेश्वर तेली,
भुवनेश्वर कलिता, अजीत कुमार भुइयां, बिहार से अमरेन्द्र धारी सिंह, प्रेम चंद्र गुप्ता, राम नाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, छत्तीसगढ़ से कवि तेजपाल सिंह तुलसी, फूलो देवी नेताम, हरियाणा से किरण चौधरी, रामचंद जांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से इंदु बाला गोस्वामी, तेलंगाना से डॉ अभिषेक मनु सिंघवी और केआर सुरेश रेड्डी हैं।



