संतकबीरनगर में पुत्रियों को हवस का शिकार बनाने वाला पिता अरेस्ट

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस ने वांछित अभियुक्त को आज मेंहदावल बाईपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता पुत्रियों की मां द्वारा 11 जुलाई को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उनकी नाबालिग पुत्रियों के साथ उसके पति द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आज उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।