बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन

जयपुर। बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद एवं कद्दावर नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का नई दिल्ली में बुधवार रात को निधन हो गया।

वह करीब 80 वर्ष के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौधरी दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे लेकिन सीने में दर्द होने पर उन्हें देर रात अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उन्होंने खुद को स्वस्थ्य बताते हुए एक पोस्ट भी शेयर की थी।

इसके बाद देर रात 11 बजे बाद उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह बाड़मेर में उनके आवास लाई जाएगी जहां जिसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कर्नल चौधरी चार बार सांसद और एक बार विधायक रहे थे।
उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।