जल संसाधन मंत्री रावत को नहीं तीर्थ राज पुष्कर और जनता की परवाह : धर्मेन्द्र राठौड़

पुष्कर व दरगाह अंदरकोट के जल भराव क्षेत्रों का दौरा
मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर काटा केक
पुष्कर तीर्थ अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा में हुए शामिल
अजमेर। सावन के दूसरे सोमवार को पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने सोमवार को जल भराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया साथ ही कई कार्यक्रम में शिरकत की।

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर बारिश के चलते पुष्कर में बिगड़े हालात तथा जल भराव वाले क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आमजन से समस्याएं सुनी। राठौड़ ने पुष्कर सरोवर के पीछे स्थित हाई लेवल ब्रिज के पास नाला क्षेत्र के जल भराव क्षेत्र का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में ज्यादा जल भराव होने के चलते लोग घरों में कैद हैं। खेतों में पानी भरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। राठौड़ ने कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत पर प्रहार करते हुए कहा कि मंत्री रावत पुष्कर की जनता की परवाह नहीं कर रहे हैं। बारिश से बिगड़े हालातों का जायजा लेना भी मुनासिब नहीं समझ रहे। उनका दायित्व है कि पुष्कर की जनता सुध लें। आमजन की समस्याओं का निस्तारण करें। पुष्कर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़े हुए हैं और मंत्री महोदय क्षेत्र में नजर नहीं आ रहे हैं। यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि पुष्कर सरोवर में 50 सालों के बाद अच्छी बारिश होने के चलते 30 फिट से ज्यादा पानी की आवक हुई है। यह पुष्कर वासियों के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने पुष्कर सरोवर का जल स्वच्छ बनाए रखने की जरूरत बताई साथ ही सरकार और उनके मंत्री रावत पर पुष्कर सरोवर के जल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान उन्होंने पुष्कर सरोवर के जल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कई प्रोजेक्ट तैयार किए थे, लेकिन सरकार बदलते ही उनके प्रोजेक्ट पर काम बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को पुष्कर सरोवर का जल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए और नए कदम उठाने की जरूरत है तभी पुष्कर सरोवर का जल स्वच्छ और निर्मल बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पुष्कर सरोवर को सुंदर बनाने के लिए भले ही करोड रुपए खर्च करने का दावा कर रही हो लेकिन धरातल पर पुष्कर सरोवर जल को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के प्रयास फेल साबित हुए हैं।

इसके पहले पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जयपुर घाट पर पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान कांग्रेसी नेता वेदनाथ पाराशर, ओमप्रकाश डोलिया, जगदीश कुड़िया, शैलेन्द्र अग्रवाल, बाबूलाल दग्दी, संजय दगदी, मधुसूदन मैक्स पाराशर,दामोदर मुखिया, नारायण दायमा, अरुण पाराशर, विकास मुखिया, विलायत अली, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का माला पहनाकर स्वागत किया।

अजमेर दौरे के दौरान राठौड़ ने दरगाह नई सड़क की बदहाली को देखा तथा अंदरकोट तालाब जल भराव इलाके का दौरा लोगों की समस्याओं को सुना। स्थानीय प्रशासन से समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल वाहिद मोहम्मद, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

गांधी भवन पर जुटे कांग्रेसी, खड़गे के जन्मदिन पर काटा केक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्म दिन पर गांधी भवन पर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में केक काटा गया। एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशी मनाई। खड़गे की दीर्घायु की कामना की। राठौड़ के आह्वान पर सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खड़गे के जन्म दिन पर भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर करने का संकल्प लिया।

सभी ने जोश के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल, पार्षद नौरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी धोलखड़िया, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, कमल बैरवा, आरिफ खान, अशरफ अली, सम्राट ऊंटडा आदि मौजूद रहे।

पुष्कर अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा में हुए शामिल

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज पैतृक ग्राम नांद में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार प्रांत राजस्थान के तत्वावधान में पुष्कर अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में वैदिक विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने चौबीस कोसी तीर्थ प्रदक्षिणा के रथों को पूजन-अर्चन के साथ रवाना किया। नंदा सरस्वती संगम कुंड पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं पितृ तर्पण संपन्न हुआ। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह स्थल मां नंदा और सरस्वती नदी के संगम का पावन स्थल माना जाता है। इस मौके पर नंद राय माता के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।