फ्रांस के नैन्सी शहर में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत

0

पेरिस। फ्रांस के नैन्सी शहर के पास एक नागरिक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार टॉमब्लेन हवाई अड्डे के समीप यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें स्काईडाइवर सवार थे जो एक प्रशिक्षण उड़ान पर थे।

यह विमान पहली बार पैराशूट जंप करने वाले सत्र के तहत लोगों को लेकर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल टीमों और बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मियों सहित आपातकालीन सेवाओं को तुरंत मौके पर तैनात कर दिया गया है।

संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और लोगों से टॉमब्लेन हवाई अड्डे के आसपास के इलाके से दूर रहने का आग्रह किया है। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज भी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।